लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव हर बार जानत की समस्या को सुनते हैं। साथ ही कई बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए काम करते हैं। इसी बीच एक बार फिर से जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तेजप्रताप उनके बीच जाने को तैयार है। जनता की समस्या को सुनने के साथ साथ तेजप्रताप उन समस्याओं का निवारण भी करवायेंगे। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
बता दें, तेजप्रताप अगले महीने की 1 तारीख यानी मजदूर दिवस के दिन बिहटा से जन शक्ति यात्रा का आगाज करेंगे। इस यात्रा का स्लोगन “लड़ेंगे हम, जीतेंगे हम…” रखा है। पार्टी की तरफ से लगातार नजरअंदाज किए जाने की खबरों के बीच अब वह जन शक्ति परिषद के बैनर तले अपना जनाधार बढ़ाएंगे।
इस यात्रा में अहम भूमिका निभा रहे और तेज प्रताप के कोर टीम के एक मेंबर के मुताबिक जनशक्ति परिषद का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी से इतर परिषद बनाया जा सकता है। दोनों की अपनी-अपनी भूमिका होती है। इससे पहले भी तेज प्रताप एक संगठन बनाकर जनता के लिए काम कर चुके हैं। इसी बीच मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 30 अप्रैल को पटना पहुंच रहे हैं।
