Shabaash Mithu

काफी समय से Indian Women Cricket Team की कप्तान मिथाली राज के फैंस उनके ऊपर बन रतहि फिल्म को देखने के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। जिसमें मिथाली का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) निभा रही हैं। फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर है। खबर ये है कि फिल्म ‘Shabaash Mithu’ का रिलीज़ डेट सामने आ गया है। ‘Shabaash Mithu’ बॉलीवुड में एक चर्चित फिल्मों में से एक है।

तापसी पन्नू स्टारर ‘शाबाश मिठू’ भारतीय क्रिकेटर मिताली राज के रूप आधारित है। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही हैइस फिल्म में दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे वह एक अंराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अपने करियर में सफलता के शिखर तक पहुंचने में सफल रही। तापसी 8 साल की बच्ची होने से लेकर क्रिकेट के दिग्गज बनने तक के सपने के साथ मिताली के सफर का प्रदर्शन करेंगी। मिताली राज का करियर 23 साल का है, 7 वनडे में लगातार 50 रन और 4 विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया है।

तापसी पन्नू की, बहुप्रतीक्षित क्रिकेट बायोपिक ‘शाबाश मिठू’, 15 जुलाई, 2022 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए तापसी ने लिखा, “एक सपने वाली लड़की से ज्यादा शक्तिशाली कुछ नहीं है और इसे साकार करने की योजना है! यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसने इस “जेंटलमैन गेम” में बल्ले से अपने सपने का पीछा किया ‘Shabaash Mithu: The Unheard Story Of Women In Blue’ 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में होगी।”

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *