virat anushka

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे लवेबल कपल माने जाते हैं। वे जब भी एक साथ सोशल मीडिया पर कोई फोटो पोस्ट करते हैं तो फैंस उनकी सादगी पर दिल हार बैठते हैं। अनुष्का शर्मा ने ऐसी ही तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वो अपने पति विराट के साथ ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नज़र आ रहीं हैं। दरअसल, दोनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी पर पहुचें थें।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और विनी रमन (Vini Raman) का वेडिंग रिसेप्शन बायो बबल (Bio Bubble) में हुई। बायो बबल महामारी के बीच होने वाले कार्यक्रमों की मेजबानी की व्यवस्था है, जिससे संक्रमण न फैले। अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “बबल में वेडिंग फंक्शन। अब मुझे लगता है कि मैंने अब तक सारे फेस्टिवल और फंक्शन एक बबल में सेलिब्रेट कर लिया है।”

इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ने चमकीले गुलाबी रंग का कुर्ता सेट मैचिंग दुपट्टा और पलाज़ो पैंट के साथ पहना था। इसके साथ उन्होंने सिंपल स्टाइल रखते हुए सिर्फ चांदबाली पहना था। वहीं, विराट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले गहरे नीले रंग के कुर्ता और व्हाइट पायजामे में शानदार लग रहे थें। पहले तस्वीर में अनुष्का और विराट एक डेकोरेटिव रिक्शा के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे तस्वीर में बैकग्राउंड में RCB Little Champs और Maxivin लिखा हुआ नजर आ रहा है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *