amir-khan-and-ira-khan

आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) का पहला गाना ‘कहानी’ (Kahani) रिलीज हो गया है। गाने को सोशल मिडिया पर खुब प्यार मिल रहा है। इसी प्यार के बीच आमिर खान ने बेटी आइरा के साथ एक लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर और आइरा फैन्स से पूछ रहे हैं कि उन्हें फिल्म का गाना कैसा लगा।

इस लाइव सेशन में उन्होने लोगो से के जुड़ने का भी ऑप्शन रखा था। जिसके जरिए आमिर खान और आइरा खान ने लाइव वीडियो के दौरान रैंडम फैन्स से सीधे तौर पर बात की और उनसे फिल्म के गाने के बारे में पूछा। ज्यादातर फैन्स को फिल्म का प्यारा सा गाना पसंद आया और लोगों ने उसकी तारीफ की। तो वहीं आखिर में इस वीडियो में एक्ट्रेस श्रुति हासन आती हैं और कहती हैं आप लोगों ने मुझे सुबह-सुबह जगा दिया। गाना मैंने अभी नहीं सुना है लेकिन मैं जानती हूं ये अच्छा होगा।

आमिर खान ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने फिल्म के सभी गानों को ऑडियो वर्जन में रिलीज करने का फैसला किया है। ये गाना फिल्म जान है। इस गाने को मोहन कन्नन ने गाया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इस गाने में प्रीतम ने म्यूजिक दिया है।

Join Telegram

Whatsapp