Ravi Kumar Dahiya

ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (Asian Wrestling Championships) में शानदार अंदाज में अपना दबदबा बनाया। इस टूर्नामेंट में रवि लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। उन्होंने मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्वर्ण पदक 57 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के रखत कालजान (Rakhat Kalzhan) को हराकर हासिल किया।

इस बात की ख़ुशी जाहिर करते हुए रवि ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने एशियाई चैम्पियनशिप 2022 में अपने देश के लिए लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। मैं अपने कोचों, अपने परिवार, WFI, अपने दोस्तों, अपने शुभचिंतकों और अपनी पूरी सपोर्ट टीम के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह उनके बिना संभव नहीं होता।”

दो बार के गत चैंपियन रवि ने अपना वर्चस्व दिखाना जारी रखते हुए अपनी बढ़त को 12-2 से बढ़ाया और तकनीकी श्रेष्ठता के कारण जीत हासिल की। भारत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल मुकाबलों के पहले दिन पांच पदक जीते। 65 किग्रा केटेगरी में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) और 79 किग्रा केटेगरी में गौरव बालियान (Gourav Baliyan) ने रजत पदक जीते, जबकि 70 किग्रा केटेगरी में नवीन (Naveen) और 97 किग्रा केटेगरी में सत्यव्रत कादियान (Satyawart Kadian) ने कांस्य पदक जीता।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *