job

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के प्रारंभिक परीक्षा 2022 (Prelims Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिस उम्मीदवार ने ESIC MTS भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे ESIC की ऑफिशियल वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से ESIC MTS/ UDC और स्टेनोग्राफर के 3600 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे।​​​​​ एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एमटीएस फेज-I प्रारंभिक परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा प्रक्रिया

ESIC MTS परीक्षा में सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और इंग्लिश से संबंधित 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। हर भाग में 25 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 1 घंटे की रहेगी।

बता दें, MTS पदों पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। MTS पदों के लिए (पे लेवल -1) 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें एडमिट कार डाउनलोड:

  • ईएसआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट esic.nic.in पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में ‘call letter Phase – I Examinations for the post of MTS‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • ईएसआईसी एमटीएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

Direct Link For Admit Card

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *