Priyanka Chopra

लंबे अर्से से फिल्मों से दूर रहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब जल्द ही एक फिल्म में नज़र आने वालीं हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब सैम ह्यूगन (Sam Heughan) के साथ एक नई हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी (It’s All Coming Back To Me) नाम की यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। शुरुआत में ‘टेक्स्ट फॉर यू’ (Text For You) टाइटल से, यह फिल्म कैरोलिन हेरफर्थ (Karoline Herfurth) द्वारा 2016 की जर्मन फिल्म ‘SMS फर डिच’ पर आधारित है।

प्रियंका के साथ अभिनय करने वाले अभिनेता सैम ह्यूगन ने इस फिल्म से इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसमें फिल्म के रिलीज़ डेट को भी मेंशन किया। जिम स्ट्रॉस (Jim Strouse) द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में सेलीन डायोन (Celine Dion), रसेल टोवी (Russell Tovey), ओमिड जलीली (Omid Djalili) और सेलिया इमरी (Celia Imrie) भी हैं।

इस फिल्म की शूटिंग लंदन और यूएस में की गई है। इस फिल्म में प्रियंका एक ऐसी महिला की भूमिका निभाती नजर आएंगी जो अपने मंगेतर की मौत से आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है। इससे निपटने के लिए वह अपने मृत प्रेमी के सेलफोन पर टेक्स्ट भेजना शुरू कर देती है। हालाँकि, वह एक ऐसे ही दिल टूटने वाले व्यक्ति से जुड़ती है, जिसे फ़ोन नंबर फिर से सौंपा गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *