Jayeshbhai-Jordar

बीते साल Ranveer Singh की आई मच अवेटेड फिल्म ’83’ ने दर्शकों को थिएटर आने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म कोरोना के बाद रिलीज़ हुई थी। और ऊपर से यह फिल्म लीजेंडरी कपिल देव के ऊपर साल 1983 में भारत द्वारा जीते गए वर्ल्ड कप के ऊपर थी। जिससे देख फैन को साल 1983 की पूरी झलक देखने को मिली। फिल्म के सभी करैक्टर ने अपनी एक्टिंग का बेजोड़ पारी खेला था। जिसके बाद रणवीर की अगली फिल्म ‘Jayeshbhai Jordar’ को देखने की होड़ बढ़ गयी।

अब Ranveer Singh की इसी मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करदिया गया है। जिसमें रणवीर सिंह की जोरदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। ‘जयेशभाई जोरदार’ में रणवीर सिंह का किरदार उनके पिछले किरदारों से बिलकुल अलग है। इस फिल्म में वह एक गुजराती व्यक्ति के किरदार में नज़र आ रहे हैं। जिसका नाम जयेशभाई रहता है। जिसमें वह अपनी गर्भवती पत्नी और एक बेटी के साथ भाग रहे होते हैं।

फिल्म कॉमेडी से भरपूर तो है ही साथ ही इस फिल्म के द्वारा समाज में आज भी बेटे बेटियों में हो रहे भेदभाव को दिखाया गया है। दिखाया गया है कि कैसे गर्भ में ही पता कर के कि बेटी है या बेटा। जिसके बाद बेटी होने पर गर्भ में ही मारा दिया जाता है। इसी कू-प्रथाओं के कारन फिल्म में जयेशभाई अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी के साथ भागते दिखाए जा रहे हैं।

फिल्म में जयेशभाई के पिता के किरदार में बोमन ईरानी हैं जो गांव के सरपंच हैं। जो एक पुरुष उत्तराधिकारी और एक संभावित सरपंच की मांग करते दिख रहे हैं। वहीं जयशभाई की माँ के किरदार में रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) नज़र आ रही हैं। जो अपने पति की बातों से इतिफाक रखती है। फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी के किरदार में शालिनी पांडे (Shalini Pandey) दिख रही हैं। बता दें कि, यह फिल्म शालिनी पांडेय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।

यह फिल्म यशराज (YashRaj Films) के बैनर तले बनी है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर Divyang Thakkar हैं। भूर्ण हत्या के ऊपर आधारित यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज की जाएगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *