देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) नए माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने 3 अप्रैल, 2022 को अपनी बच्ची का स्वागत किया। अब आखिरकार इस सेलिब्रिटी जोड़े ने उस नाम का खुलासा किया जो उन्होंने अपने बच्चे के लिए चुना है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘लियाना’ (Lianna) रखा है। इसके साथ ही इस कपल ने लियाना के नाम से उसकी पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाई है।
इस कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटोशूट साझा करते हुए लिखा, “हेलो वर्ल्ड हमने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है। हमारी प्यारी बेटी लियाना चौधरी का इंस्टाग्राम पर स्वागत है।” इस तस्वीर में उनकी बेटी सो रही हैं और तस्वीर बैकसाइड से ली गई है। फोटो में बच्ची के ठीक नीचे पिंक कलर में ‘लियाना’ लिखा दिखाई दे रहा है।
देबिना ने फैंस से L अक्षर से शुरू होने वाले नामों का सुझाव देने के लिए कहा था। उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत करने के तुरंत बाद अस्पताल के कमरे में रिकॉर्ड किया गया एक व्लॉग साझा किया। हाल ही में देबिना ने भी अपनी बेटी के लिए छठे दिन की पूजा की तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के आने की घोषणा की। देबिना और गुरमीत ने एक क्लिप पोस्ट की जिसमें उनकी बच्ची के छोटे हाथ की एक झलक दिखाई दे रही थी।
