Boris Johnson

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) दो दिवसीय यात्रा पर भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह 21 और 22 अप्रैल को भारत दौरे पर रहेंगे। जॉनसन गुजरात में लैंड करेंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में यह बोरिस जॉनसन की पहली भारत यात्रा है। वह नई दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ वार्ता करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री रोडमैप 2030 (Roadmap 2030) के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे और बाइलेटरल संबंधों के पूर्ण स्पेक्ट्रम में सहयोग को और गहन करने के लिए अपना दृष्टिकोण निर्धारित करेंगे।

यात्रा से पहले जॉनसन ने कहा, “मेरी भारत यात्रा उन चीजों को उजागर करेगी जो हमारे दोनों देशों के लोगों के लिए रोजगार सृजन और आर्थिक विकास से लेकर ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा तक वास्तव में मायने रखती हैं। भारत, एक प्रमुख आर्थिक शक्ति और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, इस अनिश्चित समय में यूके के लिए एक अत्यधिक मूल्यवान रणनीतिक भागीदार है।”

जॉनसन को गुजरात में ब्रिटेन और भारत में “प्रमुख उद्योगों” में निवेश और विज्ञान, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी पर सहयोग की घोषणा करने की उम्मीद है। ये पहली बार होगा जब ब्रिटेन का कोई प्रधानमंत्री भारत के पांचवें सबसे बड़े राज्य और ब्रिटेन में लगभग आधी ब्रिटिश-भारतीय आबादी के पैतृक घर गुजरात का दौरा करेंगे। जॉनसन और पीएम मोदी पिछले साल नवंबर में ग्लासगो जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *