भोजपुरी संगीत जगत पर अक्सर ये आरोप लगता है कि इसमें अश्लिलता पड़ोसा जाती है। किसी हद तक ऐसा दिखता भी है। लेकिन जब यह सवाल हम विभिन्न भोजपुरी सिंगर, लिरिसिस्ट, कंपोजर और प्रोड्यूसर से पूछते हैं, तो उनका जवाब यही रहता है कि अच्छे और मार्मिक गानें लोग सुनते ही नहीं हैं। उसका व्यू नहीं आता, तो फिर हमारी दुकानदारी कैसे चलेगी।
कहीं ना कहीं उनकी ये बात भी सच साबित दिखती है। क्योंकि आज भोजपुरी के सीनियर आर्टिस्ट आनंद मोहन का एक गीत रिलीज हुआ है। इसके बोल दिल को छू रहे हैं और इमोशनल माहौल बना रहा है। इस गाने के बोल हैं- ‘बाबुजी के पगड़ी’ (Babu Ji Ke Pagdi). इनका गाना सामाजिक संदेश दे रहा है।
भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) ‘बाबुजी के पगड़ी’ (Babu Ji Ke Pagdi) का वीडियो Vijay Laxmi Bhojpuri Tune के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिसके सब्सक्राईबर 1.19 मिलियन है। लेकिन शायद भोजपुरी में लोग अच्छी चीजों को पसंद करना भुल गये हैं, इसीकारण खबर बनाने तक 8,544 व्यू ही थें।
इस गाने के वीडियो में गाने के जरिए हो रहे बाप-बेटी के संवाद के साथ बाल विवाह पर सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है। आनंद मोहन का गाना सामाजिक संवेदना से भरा है। ये दिल छू लेने वाला है. वैसे भी विवाह में बेटियों को अपने घर को त्याग कर अपने पति के घर जाना होता है। इस वक्त बेटियों की मन में क्या चल रहा होता है, उसी की एक झलक इस गाने में भी आपको देखने के लिए मिलेगी। यकीन मानिए इससे सुनने के बाद तो आप भी अपने आंसुओं की धारा को रोक नहीं पाएंगे। इस गाने को आनंद मोहन और नीतू श्री ने आवाज दी है।
