nitish-kumar

राजद के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जहां लालू के दोनों बेटों के विचार नहीं मिलते, और अब एक और बड़ी बात राजनीतिक गलियारों से निकल कर सामने आ रही है। जिससे RJD को बड़ा झटका लगने जा रहा है। जी हां, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह जल्द ही जेडीयू (JDU) में शामिल होंगे।

राजनीतिक गलियारे से आ रही खबर के अनुसार 12 अप्रैल को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य और उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अजीत सिंह जदयू में शामिल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि जगदानंद सिंह के बड़े पुत्र सुधाकर सिंह राजद से विधायक हैं। जेडीयू में शामिल होने से पहले अजित सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा है कि, बचपन से ही वह नीतीश के कामकाज को देख रहे हैं और उनके कामों से काफी प्रभावित हैं। यहीं कारण है कि, बिना किसी शर्त के जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *