बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भागलपुर सिल्क सिटी के नाथनगर थाना क्षेत्र में स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के समीप 4 बम बरामद किए गए हैं। बता दें कि, इन दिनों उपद्रवियों के निशाने पर भागलपुर है। यहां बम बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक ही इलाके से इतनी संख्या में बम मिलने से आसपास के इलाकों में दहशत फ़ैल गया है।
भागलपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के समीप बम मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और आलाधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस को पहले बम नुमा सामान मिलने की जानकारी मिली थी। जब इसकी जांच की गई तो यह सुतली बम निकला। इस बम मिलने की सूचना से स्थानीय प्रशासन एकदम अलर्ट मोड में आ गया है और चौकन्नी हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक मिले चारों बम सुतली बम हैं। जो नाथनगर सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के पश्चिमी बाउंड्री वॉल के समीप बरामद हुई है। सबसे पहले एक संदिग्ध बम को देखा गया था। इसके बाद जब तलाश की गई तो एक के बाद एक 4 सुतली बम बरामद किए गए। बता दें कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना पर नाथनगर पुलिस और CTS की टीम मौके पर पहुंची। और सारी ताबतीश के बाद इसके सुतली बम होने के बात की पुष्टि की गई।
बता दें कि, पिछले दिनों भागलपुर में बम धमाके होने के साथ ही बम भी बरामद किए गए हैं। ऐसे में नाथनगर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास बम मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं।
