बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आये दिन अपने फ्रेंड्स के साथ आउटिंग करते कैप्चर होती रहती हैं। इनकी क्यूटनेस के फैंस काफी दीवाने हैं। साथ ही इनका ऑउटफिट सुर्ख़ियां बटोरने में हर बार आगे रहता है। जाह्नवी कपूर एक बार फिर से अपने आउटफिट के चलते ट्रोल हो रही हैं। इनके ऑउटफिट को देखने के बाद ट्रोलर्स इनको अपना निशाना बना चुके हैं। दरअसल बीती रात जाह्नवी अपनी क्लोज फ्रेंड और अपनी कजिन के साथ डिनर पर गयी थी। जहां उनके ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा।
जाह्नवी अपनी खास दोस्त अनन्या पांडे (Ananya Panday) और कजिन शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के साथ मुंबई के एक जाने-माने जापानी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थी। डिनर के लिए आई अनन्या और शनाया पर लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं गया, लेकिन जाह्नवी कपूर की ऑउटफिट के कारण सबकी नज़र उनपर गयी। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खुद वायरल हो रहा है।
अपनी ड्रेस के चलते जाह्नवी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। डिनर करने पहुंची जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के कई वीडियो और तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन वीडियोज और तस्वीरों को देखने के बाद लोग जाह्नवी कपूर को ट्रोलर्स के ट्रोल जमकर सुनने पड़ रहे हैं। जाह्नवी की रिवीलिंग ड्रेस को देखकर कई लोग उन पर भड़क रहे हैं। कुछ लोग तो उनकी तुलना बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद से भी करने लगे हैं।
एक ओर कुछ लोगों को जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश अवतार काफी पसंद आया है तो दूसरी ओर लोग कई लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘टॉप क्लास वर्जन ऑफ उर्फी जावेद।’ एक और शख्स ने लिखा है, ‘उर्फी का असर आता दिख रहा है।’ कुछ ने कहा, ‘लोग उर्फी को कहते हैं, इनका ड्रेस क्या टेस्टफुल है ?’ आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार जाह्नवी को उनके ऑउटफिट के लिए ट्रोल किया जा चूका है।


