Rashmika Mandanna

नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी क्यूटनेस और अदाओं से अपने फैंस का दिल जीतते रहती हैं। पुष्पा फिल्म में शानदार एक्टिंग करने वाली रश्मिका अब थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ रोमांस करती नज़र आएंगीं। दरअसल, रश्मिका अब विजय के साथ थलापति 66 (Thalapathy 66) फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की पूजा सेरेमनी और शूटिंग से कुछ तस्वीरें जारी की गयी है, जिसमें श्मिका और विजय नजर आ रहे हैं।

रश्मिका ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “ओके, ये कुछ अलग फील हो रहा है। मैं वर्षों से सर को देख रही हूं और अब वह सब कुछ करने के लिए जो मैं करना चाहती थी…. उनके साथ एक्टिंग करना, डांस करना, उनकी नजर करना, बात करना। सब कुछ आखिरकार होगा। बहुत ख़ुशी हो रही है।” इन फोटोज में रश्मिका ने गोल्डन कलर का लहंगा और एक डिजाइनर चोली पहना हुआ है, वहीं विजय ऑफ व्हाइट ट्राउजर ब्लू डेनिम शर्ट में नजर आ रहे हैं।

वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) द्वारा निर्देशित की जा रही थलपति 66 विजय और रश्मिका की साथ में पहली फिल्म है। फ़िलहाल विजय अपनी फिल्म बीस्ट (Beast) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 13 अप्रैल को स्क्रीन पर आएगी। इस बीच, रश्मिका मंदाना, मिशन मजनू के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *