बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने खान निरीक्षक (Mines Inspector) भर्ती परीक्षा के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 और 11 मई को आयोजित की जाएगी। 10 मई को दो शिफ्ट में और 11 मई को एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग में खान निरीक्षक के खाली 100 पदों को भरा जायेगा।
मालूम हो कि, प्रीलिम्स परीक्षा में तीन पेपर आएंगे। पहले पेपर में सामान्य अध्ययन की परीक्षा ली जाएगी। इसमें करेंट अफेयर्स, रीजनिंग, जनरल साइंस व मैथ्स से जुड़े प्रश्न रहेंगे।
इसके बाद पेपर 2 और पेपर 3 में भूगर्भशास्त्र से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में खनन एवं खान सर्वेक्षण पर विशेष फोकस रहेगा। हर पेपर में 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस टाइप के रहेंगे।
तीनों पेपर की परीक्षा दो-दो घंटे की होगी। चयनित उम्मीदवारों को 9300 से 34800 रुपये, ग्रेड पे 4200 रुपये लेवल 6 का वेतनमान मिलेगा। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। बता दें, इस भर्ती का नोटिफिकेशन सितंबर 2021 में निकला था। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2021 थी।
