Lasith MalingaLasith Malinga

कल CSK से हरभजन सिंह ने खुद को बाहर कर दिया था. इसके साथ ही आज ये ख़बर आयी हैं, कि मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया है. जनवरी 2021 की शुरुआत में इस क्रिकेटर ने अपने फैसले को लेकर मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को जानकारी दी थी. साथ ही मलिंगा ने इस फ्रेंचाइजी को बताया था कि वो रिटेंशन के लिए मौजूद नहीं रहेंगे.

लसिथ मलिंगा ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में मुंबई इंडियंस से भी बात की थी, जिसके बाद उन्होंने सपोर्ट किया और मेरी बातों को समझे भी हैं. मैं अंबानी परिवार, फ्रेंचाइजी के सभी सदस्यों और फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे मेरा नेचुरल गेम खेलने का मौका दिया.’ IPL टूर्नामेंट के इतिहास में मलिंगा रिकॉर्ड 170 विकेट ले चुके हैं. 37 साल के ये श्रीलंकाई खिलाड़ी वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वो टी-20 इंटरनेशल खेलते हैं. उन्हें उम्मीद है कि वो इस साल भारत में होने वाली आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) का हिस्सा होंगे.

वैसे भारत के घरेलु मैच से सन्यास लेने की वजह बताते हुए लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने कहा, ‘मैंने अपने परिवार से चर्चा के बाद सोचा कि ये हर फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रिटायर होने का सही वक्त है. महामारी के हालात और यात्रा के कड़े नियम की वजह मेरे लिए निजी हालात मुझे फ्रेंचाइजी क्रिकेट (Franchise Cricket) से रोक रहे हैं, इसलिए ये इस वक्त का सही फैसला है.’