hottest-month

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान ने अपने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जिससे मार्च 1901 के बाद पुरे 122 सालों में भारत का सबसे गर्म महीना मार्च बन गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, “मार्च 2022 का मासिक औसत 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2010 के 33.09 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ चूका है।”

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक सूखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार,31 मार्च को भी भीषण गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर 41 डिग्री को पार कर गया।

मौसम विभाग ने 3 से 6 अप्रैल के बीच अलग-अलग स्थानों पर भीषण लू चलने का अनुमान लगाया है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *