जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने JKPSC CCE मेन्स 2022 के लिए नई तारीख आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जारी कर दी है। JKPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, मेन्स, 2022 के लिए परीक्षा अप्रैल में आयोजित होने वाली है। साथ ही JKPSC ने JKPSC CCE मेन्स 2022 परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए हैं।
पूरा शेड्यूल
- 8 अप्रैल, 2022- क्वालिफाइंग पेपर (अंग्रेज़ी)
- 9 अप्रैल 2022- पेपर 1 – निबंध
- 11 अप्रैल 2022- पेपर 2 – सामान्य अध्ययन I
- 12 अप्रैल, 2022- पेपर 3 – सामान्य अध्ययन II
- 13 अप्रैल 2022- पेपर 4 – सामान्य अध्ययन III
- 15 अप्रैल 2022 – पेपर 5 – सामान्य अध्ययन IV
- 16 अप्रैल, 2022 – पेपर 6 – वैकल्पिक पेपर I
- 17 अप्रैल 2022 – पेपर 7 – वैकल्पिक पेपर II
JKPSC CCE Mains 2022 को 10 मार्च, 2022 को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आयोग ने अब नई परीक्षा तिथि 2022 जारी की है। JKPSC CCE Mains 2022 परीक्षा 8 से 17 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। नई डेट शीट में कहा गया है कि JKPSC CCE मेन्स 2021-22 परीक्षा एक सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, पेपर दो सत्रों – सुबह और दोपहर में निर्धारित किए गए थे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
- ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं और ‘Admit Cards for Combined Competitive (Mains) Examination,2021’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें।
- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
