Jalwanuma

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया-स्टारर फिल्म हीरोपंती 2 के नए गाने ‘Jalwanuma’ का टीज़र गुरुवार, 31 मार्च को रिलीज़ किया गया था। और आज इस गाने को पूरी तरह से रिलीज़ कर दिया गया है। ‘जलवनुमा’ टाइटल वाले इस गाने को ए आर रहमान द्वारा कंपोज़ किया गया है। और पूजा तिवारी (Pooja Tiwari) और जावेद अली (Javed Ali) द्वारा गाया गया है।

इस गाने को मॉडर्न सूफी तरीके से बनाया गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को बनाने के लिए एक विशेष तरीके का सेट बनाकर शूट किया गया है। जिसमें दोनों की केमेस्ट्री देखते बन रही है। इस गाने में Tiger Shroff और Tara Sutaria के साथ साथ बैकग्राउंड में डांसर्स भी नज़र आ रहे हैं।

इस गाने को टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए लिखा, ‘बिना दर्द के प्यार नहीं होता। आइए #जलवानुमा की खूबसूरत धुनों में सुकून पाएं।” उधर तारा ने भी गाने को शेयर करते हुए लिखा, “#जलवानुमा यहां आपको दर्द भरे दिल का दर्द महसूस होगा …”

‘हीरोपंती 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के बाद तारा सुतारिया के साथ टाइगर श्रॉफ की दूसरी फिल्म है। यह फिल्म टाइगर की पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ का सीक्वल है जो 2014 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के साथ विलेन के किरदार में Nawazuddin Siddiqui नज़र आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (Nadiadwala Grandson) के बैनर तले किया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *