nitish-tejashwi

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के समर्थन में बात करते हुए कहा था कि शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी हैं। शराब पीने वाला हिंदुस्तानी नहीं हैं। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नीतीश कुमार जी कहते हैं कि शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी है। शराब पीने वाला हिंदुस्तानी नहीं। नीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हुए। बिहार में खून की नदियां बहाने वाले दुर्दांत अपराधी एवं भ्रष्टाचारी महाअयोग्य और महापापी नहीं हैं लेकिन शराबी है।

अपने एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि बिहार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। डबल इंजन सरकार के कारण हर क्षेत्र में ट्रबल ही ट्रबल है। मुख्यमंत्री जी बस अपनी उम्र काट रहे है तथा कमजोर मजबूर भाजपा उनकी पालकी ढो रही है। बेगैरत लोगों को बताना चाहिए कि बिहारी युवाओं की 19 लाख नौकरियाँ कहाँ है?

दरअसल नीतीश कुमार ने ये बातें राजद के विधान पार्षद के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही थीं। उन्होंने कहा था कि शराब पीने वाला महा अयोग्य और महापापी हैं। उन्होंने कहा था कि शराब पीने वाला काबिल तो है ही नहीं, वो महाअयोग्य है, महापापी है। जो राष्ट्रपिता बापू की बात को भी नहीं सुनता है, नहीं समझता है तो उसका क्या मतलब? उन्होंने इशारों में बिहार के पूरे सिस्टम को सलाह देते हुए कहा कि इसे देखना चाहिए। शराबबंदी का प्रचार करना चाहिए। शराब का दुनिया भर में कितना बुरा असर है। इन सब बातों को लोगों को बताना चाहिए।

Join Telegram

Whatsapp