Amitabh-Bachchan-and-Rashmika-Mandanna

अमिताभ बच्चन और क्रशमिका यानी रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘GoodBye’ में साथ नजैर आने वाले हैं। भारत की राष्ट्रीय क्रश रश्मिका मंदाना पहली बार शहंशाह के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। जिसकी तस्वीर खुद BigB ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से शेयर की है। बिग बी ने अपने सोशल मीडिया से फिल्म ‘GoodBye’ के सेट से दोनों की तस्वीर को शेयर किया है।

तस्वीर शेयर करते हुए, अमिताभ बच्चन ने अल्लू अर्जुन अभिनीत हाल ही में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ का कैप्शन दिया। और जिसके बाद रश्मिका ने भी इस पोस्ट पर एक रिप्लाई किया है जिसे फैंस के काफी ज्यादा लाइक्स मिल रहे हैं। रश्मिका ने अमिताभ के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया, लास्ट फिल्म पुष्पा के अंदाज में देते हुए लिखा’ “सर हम झुकेगा नहीं।”

‘श्रीवली’ ने बिग बी के साथ अपने काम का अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने ने मीडिया से बताया कि, “मिस्टर बच्चन ने सेट पर सभी को सहज महसूस कराया और वह एक अद्भुत व्यक्ति। उनके साथ काम करना मेरे जीवन का अच्छा अनुभव है।” ‘GoodBye’ के अलावा, रश्मिका, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ ‘मिशन मजनू’ में नज़र आने वाली हैं। इसके साथ और बॉलीवुड की फ़िल्में हैं जिसमें क्रशमिका नज़र आने वाली हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *