भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने पिछले दिनों ही ट्रेन में फिर से कंबल की सुविधा देने का ऐलान किया था। अब भारतीय रेलवे डोर टू डोर पार्सल सेवा (Door to door Parcel Service) शुरू करने जा रही है। अब रेलवे की मदद से आप देश के किसी भी कोने में बैठकर, किसी अन्य कोने से सामान अपने घर मंगवा सकेंगे या अपने घर/कार्यालय से कहीं और पार्सल करा सकेंगे।
भारतीय रेलवे ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतीय रेल शुरू कर रही है डोर टू डोर पार्सल सेवा। भारतीय रेल और भारतीय पोस्ट संयुक्त रूप से ‘रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस’ सेवा शुरू करने जा रहे हैं। 31 मार्च को यह सर्विस सूरत रेलवे स्टेशन से शुरू की जा रही है, जिसके अंतर्गत देशभर में त्वरित और सुरक्षित सेवा उपलब्ध होगी।”
यह सेवा भारतीय रेल और भारतीय डाक (India Post), संयुक्त रूप से ‘रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस’ (Rail Post Gati Shakti Express) सेवा शुरू करने जा रहे है। पहली पार्सल सेवा सूरत और वाराणसी के बीच शुरू की जाएगी। रेलवे की ओर से 35 किलो से लेकर 100 किलो तक के सामान के लिए डोर टू डोर सर्विस मुहैया कराई जाएगी। ग्राहकों को यह भी विकल्प मिलेगा कि वे या तो किसी निश्चित स्थान से अपना पैकेट ले सकते हैं या अपने घर अथवा ऑफिस में अपना पैकेट मंगा सकते हैं।
