raid

भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ बिहार में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों ने अपनी कमर कस ली है। पिछले दिनों कई भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ करवाई करते हुए एजेंसियों ने उनके ठिकनों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए बरामद किये। अब फिर से एक ऐसा ही मामला बिहार के मोतिहारी से आ रहा है। जहां एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की छापेमारी चल रही है।

मोतिहारी भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मधुकर मंडल के कई ठिकानों पर एजेंसी द्वारा छापामारी की जा रही है। बुधवार, 30 मार्च की सुबह करीब 8:00 बजे निगरानी विभाग की टीम इंजीनियर मधुकर मंडल के मोतिहारी स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले इंजीनियर के आवास और कार्यालय को अपने कब्जे में लिया।

इसके अलावे आपको बता दें कि, निगरानी की और टीमें इंजीनियर के पटना के कुम्हरार स्थित घर और भागलपुर के पीरपैंती स्थित मकान पर भी छापेमारी करने पहुंची हुई है। टीम को दोनों ही घर बंद मिले हैं। मजिस्ट्रेट बुलाकर दोनों घरों को खुलवाने की प्रक्रिया की गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम को इंजीनियर के मोतिहारी आवाज से 4.5 लाख नगद और संपत्ति के अन्य कागजात मिले हैं। इंजीनियर मंडल पर निगरानी विभाग में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *