जब बॉलीवुड के खान की बात आती हैं, तो सबसे पहले सलमान खान की बात होती हैं. आपको बता दें सलमान खान की शादी को लेकर सिर्फ़ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जो भी उनके फैन्स हैं उनको बेसब्री से इंतज़ार है. हालांकि सलमान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है, लेकिन जब बात शादी की आती हैं तो वो अबतक इस बात का कोई भी जवाब नहीं दिए हैं. वैसे वो कब शादी करेंगे और किससे करेंगे इसका जवाब सिर्फ सलमान के पास हैं.
वैसे एक टाइम था जब सलमान शादी के लिए तैयार थे. जी हां आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान की शादी के कार्ड भी बंट चुके थे, लेकिन आखिरी समय में कुछ ऐसा हो गया जिससे उनकी शादी टल गयी थी. मीडिया की जानकारी के अनुसार सलमान के दोस्त ने 20 साल बाद इस बात का खुलासा किया था. जी हाँ ‘द कपिल शर्मा शो’ में जहाँ साजिद से कपिल ने उनसे सलमान और उनकी शादी से जुड़े कुछ सवाल पूछे तो साजिद से सलमान की शादी से जुड़े कुछ किस्से सुनाए. साजिद ने बताया- “सलमान ने साल 1999 में अचानक से बोला कि शादी कर लेते हैं लेकिन उसके पास तो लड़की थी पर मुझे ढूंढनी पड़ी. शादी डिसाइड हो गई कार्ड भी बंट गए.
मिली जानकारी के अनुसार शादी में करीब 25 लोगों को आना था, लेकिन छह दिन पहले सलमान ने बोला ‘यार मेरा शादी का मूड नहीं है इसके बाद मेरी शादी में वो स्टेज पर आए और बोले पीछे गाड़ी खड़ी है भाग ले.” बता दें साजिद इससे पहले अपने समय की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती से शादी कर चुके थे. लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी.

