गर्लफ्रेंड-फंदे-से-लटकी-तो-बॉयफ्रेंड-ने-लगाई-आठवीं-मंजिल-से-कूद,-हुई-मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक CA की छात्रा ने अपने घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। जैसे ही इस बात की जानकारी मृत लड़की के बॉयफ्रेंड को पता चली तो उसने भी अपनी जान दे दी। बता दें कि गुरुवार, 24 मार्च को मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीया छात्रा के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब छात्रा सोकर नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने गए तो कमरा अंदर से लॉक था। शोर मचाने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। फिर उन्होंने कमरे के रोशनदान से झांक कर देखा तो वे पंखे से लटकी हुई थी।

इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को पंखे से उतरा गया। फिर जब इस बात की जानकारी छात्रा के प्रेमी को मिली जो राजस्थान के जयपुर में पढाई कर रहा था। उसने गुरुवार की सुबह आठ मंजिला बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। प्रेमी इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था जो काजी मोहम्मदपुर का ही रहनेवाला था।

छात्रा के शव को काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके कान में इयरफोन लगा हुआ था। कमरे से दो स्मार्टफोन भी बरामद किए गए। वहीं, प्रेमी के शव को जयपुर पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसके शव के पास से भी मोबाइल बरामद हुआ है। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेमी व प्रेमिका बताए गए हैं। काजी मोहम्मदपुर थाने के इंस्पेक्टर को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि परिजनों के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि लड़की के शव के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव के पास से 2 एंड्राइड फ़ोन मिला है। वैसे ही लड़के के पास से भी 2 फ़ोन बरामद हुआ है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। CA की छात्रा व इंजीनियरिंग के छात्र की जान-पहचान काफी पुरानी थी। दोनों की जान पहचान स्कूल के छठी कक्षा से ही था। दोनों के परिजनों को भी उनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी। हालांकि, छात्रा के भाई को यह पसंद नहीं था। जिसका वह लगातार विरोध करता था। और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की रात छात्रा के साथ उसके घर में इस मुद्दे पर बहस हुई थी। इसके बाद उसके भाई ने छात्र को कॉलकर चेताया था। इसकी जानकारी छात्र के छोटे भाई ने पुलिस को दी है।

फिर लड़के के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का मछली व्यवसाय है। उसका भाई चार साल पहले कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने जयपुर गया था। जॉब के लिए कैंपस सेलेक्शन भी हुआ था। गुरुवार को उसे नोएडा की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंटरव्यू देने जाना था। सुबह में नोएडा के लिए निकलना था। जयपुर में छात्र के कमरे में मोतिहारी का एक युवक भी रहता है। उसी ने छात्र के घर वालों को कॉल कर इसकी जानकारी दी। और बताया कि सुबह 7.15 बजे के करीब छात्र मोबाइल पर बात कर रहा था। बात करते कमरे से निकला। फिर बिल्डिंग के पिछले हिस्से से कूदकर अपनी जान दे दी।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *