बिहार के सियासी गलियारों से एक बड़े उल्ट फेर की खबर सामने आई है। जिसमें मुकेश साहनी की पार्टी VIP के 3 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के कारण मुकेश साहनी को बड़ा झटका लगा है। साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के तीन विधायक बीजेपी में शामिल होने से साहनी के मंत्री पद पर भी संकट आ गया है।
पार्टी चीफ मुकेश साहनी ने इस उल्ट फेर पर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, “मेरी शुभकामनाएं उन तीन विधायकों के साथ हैं जो कल तक हमारे साथ थे और अब दूसरी पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। हमारे तीन विधायकों ने मिलकर उनके आंकड़े को 77 कर दिया है। वे बिहार की नंबर 1 पार्टी बन गए हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं।”
आपको बता दें कि, इस उल्ट फेर के बाद ऐसी अटकले लगाई जाने लगी हैं कि, अब उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। VIP के जो तीन विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें राजू सिंह, मिश्रीलाल यादव और स्वर्णा सिंह बीजेपी में शामिल हुए हैं। इन तीनों विधयकों ने भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, बिहार कके उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से उनके कक्ष में मुलाकात की। और इसी दौरान उन्हें बीजेपी को अपना समर्थन देने का पत्र सौंपा।
मालूम हो कि, साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में साहनी की पार्टी वीआईपी को चार सीटों पर जीत मिली थी। जिसमें से पार्टी के चौथे विधायक और बोचहां विधानसभा के प्रतिनिधि मुसाफिर पासवान का पिछले साल निधन हो गया था। इस सीट पर बीजेपी ने बेबी कुमारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
