narendra modi

भारत ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि भारत ने निर्धारित समय से नौ दिन पहले 400 बिलियन अमरीकी डालर के अपने उच्चतम माल निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लिया है। यह आत्मानिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने का एक ग्राफिक्स पोस्ट भी शेयर किया है।

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत ने 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है और इस लक्ष्य को पहली बार हासिल किया है। मैं इस सफलता के लिए अपने किसानों, बुनकरों, MSME, निर्माताओं, निर्यातकों को बधाई देता हूं। यह हमारी आत्मानिर्भर भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

हर घंटे औसतन, 46 मिलियन अमरीकी डालर का सामान निर्यात किया जाता है, प्रतिदिन 1 बिलियन अमरीकी डालर का सामान निर्यात किया जाता है और हर महीने 33 बिलियन अमरीकी डालर का निर्यात किया जाता है। वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात 292 बिलियन अमरीकी डालर था जबकि 2021-22 में निर्यात 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 400 बिलियन अमरीकी डालर था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *