massive fire

सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में बुधवार, 23 मार्च की सुबह सुबह लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गयी है। इस भीषण आग के लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। आग कथित तौर पर लगभग 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। जो कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम में, फ़ैल गया। और इस भीषण आग ने गोदाम के अंदर सो रहे श्रमिकों को पकड़ लिया, जिस कारण उनकी मौत हो गयी है।

भोईगुड़ा में लगे इस भीषण आग पर दमकल विभाग के अधिकारियों ने बड़ी मश्कत के बाद काबू पाया। जिसके बाद मृत 11 शवों को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रमिक बिहार के प्रवासी मजदूर थे।

बता दें कि, पुलिस के अनुसार आग सुबह करीब 4 बजे लगी थी। और पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चल रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। ऐसे आगे लगने की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Chief Minister K Chandrasekhara Rao) ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मरने वाले सभी श्रमिकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। CM Rao ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को उनके शवों को उनके मूल स्थानों पर वापस ले जाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *