Shah-Rukh-Khan

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वो अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एसआरके प्लस’ (SRK+) लेकर आ रहे हैं। इंटरनेट पर आग की तरह फैली इस सूचना ने शाह रुख के फैंस को चौंका दिया था। अब इस खबर की सच्चाई सामने आयी है। इस खबर के एक दिन बाद, उसी के बारे में एक और क्लिप अजय देवगन (Ajay Devgn) द्वारा साझा की गई है।

अजय देवगन ने एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “सॉरी SRK, पहले बता देते तो रूद्र SRK+ पर ही रिलीज करता।” इसपर शाहरुख ने रिप्लाई दिया, “तो सीजन 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नहीं, एसआरके प्लस पर होगा… पक्का? दरअसल, इससे पहले किया गया शाहरुख का SRK+ वाला ट्वीट डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hostar) के एक कैम्पेन का हिस्सा था। यह डिज्नी+होस्टार के साथ उनका नया सहयोग है। शाहरुख खान बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं।

शेयर किये गए वीडियो में शाह रुख निर्देशक अनुराग कश्यप और अपने असिस्टेंट के साथ टीवी पर न्यूज देखते नजर आते हैं। इसमें एंकर बताती हैं की शाह रुख खान अपना ओटीटी ऐप SRK+ लॉन्च कर रहे हैं। फिर अनुराग उन्हें SRK+ के लिए स्टोरी आइडियाज सुनाते हैं। फिर वो और उनके असिस्टेंट जितने भी आइडियाज सुनाते हैं, वो सभी स्टोरी हॉटस्टार पर स्ट्रीम रहते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *