students

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, मेन 2022 यानी JEE Mains 2022 के होने वाले परीक्षाओं को स्थगित कर दी गयी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, जेईई मेन का पहला सेशन यानी अप्रैल 2022 की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है और साथ ही एनटीए ने परीक्षा की नई तारीखों की भी घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि, जेईई मेन अप्रैल 2022 परीक्षा की तारीखें 5 दिन आगे बढ़ाई गई हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 2022 परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2022 को होनी थी। लेकिन अब यह परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होगी। जो की 21 से शुरू हो कर 24, 25, 29 अप्रैल 2022 और 01 व 04 मई 2022 तक होगी।

Official Notification

पहले सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा के शहर की सूचना अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी नोटिस में दी गई है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *