फ़ुटबॉल में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक बैलोन डी’ओर (Ballon d’Or) का दावा करने के क्राइटेरिया को वर्तमान वर्ष और उससे आगे के लिए फ़्रांस फ़ुटबॉल द्वारा बदल दिया गया है। यह पुरस्कार अब एक कैलेंडर वर्ष के बजाय पूरे फुटबॉल सत्र में प्रदर्शन पर आधारित होगा, और विजेता का चयन करने वाली जूरी को मौजूदा 170 के बजाय लगभग 100 पत्रकारों तक सीमित कर दिया जाएगा। वहीं, महिला पुरस्कार में 50 की जूरी होगी।
इस क्राइटेरिया को “इंडिविजुअल परफॉरमेंस” के साथ भी स्पष्ट किया जाएगा, जैसे कि किसी खिलाड़ी की टीम द्वारा जीती गई ट्राफियां या किसी व्यक्ति की “निष्पक्षता की भावना” जैसे कारकों की तुलना में अधिक प्रमुखता दी जाती है। बैलोन डी’ओर को लाइफस्टाइल अवार्ड्स के जैसा बनने से रोकने के लिए भी ये बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (Paris Saint-Germain) में उनके ट्रांसफर के बाद, सातवीं बार दिए गए 2021 पुरस्कार की आलोचना के जवाब में है।
अगला बैलन डी’ओर पुरस्कार सितंबर या अक्टूबर 2022 में दिया जाएगा और यह उस सीज़न पर आधारित होगा जो जुलाई में महिलाओं के यूरो 2022 के साथ समाप्त हुआ था। एक अन्य बदलाव में, चेल्सी के पूर्व फॉरवर्ड डिडिएर ड्रोग्बा (Didier Drogba) नॉमिनी को चुनने वाली कमिटी में शामिल हो रहे हैं।
