Lalu Prasad Yadav

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत के लिए आज याचिका पर आज, 11 मार्च को रांची के हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी ,लेकिन आज इस सुनवाई को टाल दिया गया है। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने CBI को नोटिस जारी किया है, जिसमें हाईकोर्ट ने CBI को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही निचली अदालत से इस मामले के रिकॉर्डस भी मांगे हैं।

आपको बता दें कि, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने इस मामले की सुनवाई को 1 अप्रैल की तारीख निर्धारित करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी गयी है।लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार में अवैध निकासी के मामले में रांची के सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 60 लाख के जुर्माने के साथ 5 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर करते हुए जमानत देने का आग्रह किया गया है।

मालूम हो कि, रांची सीबीआई कोर्ट ने 21 फरवरी को सजा सुनायी थी। हाईकोर्ट में लालू प्रसाद ने इस मामले में आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य को आधार बताते हुए जमानत देने का आग्रह किया है। लेकिन आज इस सुनवाई को ताल दिया गया। फिलहाल उन्हें रिम्स अस्पताल में रखा गया है क्योंकि उनका इलाज चल रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *