Bhagwant-Mann

गांधीवादी सोच से प्रेरित समाजवादी अन्ना हज़ारे के साल 2011 के आंदोलन ने जहाँ देश में एक अलग क्रांति लाई थी। वहीं कई ऐसे चेहरे सामने आये जो देश भक्ति से सराबोर थे। उनके आंदोलन में उनका समर्थन कर रहे कुछ लोगों ने एक राजनीतिक पार्टी को जन्म दिया। जिसका नाम ‘आम आदमी पार्टी’ यानी आप रखा गया। अन्ना के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे लोग इसके संस्थापकों में शामिल थे। इस पार्टी को ज्यादा प्रचार प्रसार करने की जरूरत नहीं पड़ी। क्योंकि अन्ना हज़ारे के आंदोलन में इनलोगों का चेहरा आम लोगों के जेहन में उत्तर चूका था। हालांकि ये अलग बात है कि अरविंद केजरीवाल के अलावा बाकी सभी संस्थापक सदस्य अब आप पार्टी से अपनी दूरी बना चुके हैं। फिर साल 2014 में इस पार्टी में शामिल हुए भगवंत मान (Bhagwant Mann), जो की आज पंजाब के CM की कुर्सी पर आसीन होने के लिए पूर्ण बहुमत के साथ तैयार हैं।

आप पार्टी ने इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने झाड़ू का बल दिखा कर सभी पार्टियों का सफाया कर दिया। आखिरी क्षण में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान पर दांव खेला और सभी पार्टियों को चारो खाने चित कर दिया। इस बार पंजाब इलेक्शन का रिजल्ट 2017 के उत्तरप्रदेश इलेक्शन के जैसा रहा जहां उस बार यूपी में योगी की एकतरफा वोटिंग हुई थी वैसे ही इस बार पंजाब में आप के लिए एकतरफा वोटिंग हुई। और पंजाब की दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) दोनों ही दूर दूर तक नहीं दिखी। पांच में से 4 राज्यों में जीत हासिल करने के बावजूद पंजाब में केसरिया रंग नहीं चढ़ा।

पंजाब में इस बार झाड़ू का बल दिखा और वो भी भगवंत मान का। आप के द्वारा आखिरी क्षण में लगाया हुआ यह दाव एकदम सटीक लगा। और सीधे CM की कुर्सी मिल गयी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं Bhagwant Mann जिनके नाम का डंका पंजाब में बज रहा है :

  • भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था।
  • भगवंत मान के पिता का नाम मोहिंदर सिंह है और उनकी माता का नाम हरपाल कौर है।
  • भगवंत मान पंजाब के जाट सिख परिवार से हैं।
  • भगवंत मान ने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम से स्नातक की पढ़ाई की है।
  • भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। दंपति के दो बच्चे हैं।
  • लेकिन भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और उन्होंने 2015 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।
  • मान कॉलेज के दिनों में मान राजनीति, व्यापार और खेल जैसे विशिष्ट भारतीय मुद्दों पर अपनी कॉमेडी करते थे।
  • 1992 में भगवंत मान क्रिएटिव म्यूजिक कंपनी में शामिल हो गए और विभिन्न शो करने लगे।
  • मान ने अपना पहला कॉमेडी एलबम जगतार जग्गी के साथ बनाया था।
  • इसके अलावा वह अल्फा ईटीसी पंजाबी के ‘जुगनू कहना है’ नामक एक टेलीविजन शो भी बनाया।
  • 1994 में मान ने बतौर एक्टर फिल्म ‘कचेहरी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • बलवंत दुल्लत द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म “मैं माँ पंजाब दी” में भी मान ने अभिनय किया था।
  • कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी नज़र आ चुके हैं।
  • कॉमेडी और एक्टिंग की दुनिया से निकलकर आम आदमी पार्टी (AAP) के जरिये राजनीति में कदम रखने वाले भगवंत मान कई विवादों से घिरे रहे हैं।
  • उन्होंने एक बार शराब पीकर संसद में जाने का भी आरोप लग चूका है।
  • भगवंत मान संगरूर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद हैं।
  • कई आरोपों से घिरे होने के बावजूद भी भगवंत मान की लोकप्रियता पंजाब में कम नहीं हुई।
  • उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत पंजाब पीपुल्स पार्टी से की थी। बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
  • साल 2014 में पहली बारभगवंत मान लोकसभा के सदस्य चुने गये।
  • आम आदमी पार्टी ने उन्हें साल 2019 में संगरूर से अपना उम्मीदवार बनाया और जीत हासिल की।
  • पंजाब मुख्यमंत्री के चेहरे की बात चली तो आप पार्टी ने एक सर्वे करवाया था।
  • जिसके बाद 18 जनवरी 2022 को पंजाब विधान सभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *