Holi-Ke-Maja

होली आने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। और भोजपुरी स्टार्स अपने फैंस के लिए भोजपुरी होली सांग लेकर सामने आ रहे हैं। जिसमें खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय, नीलकमल, अंकुश-राजा, अरविंद अकेला सहित कई बड़े सिंगर्स इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन भोजपुरी भाषियों को सबसे ज्यादा अगर किसी के गाने का इंतज़ार था तो वो है पावर स्टार पवन सिंह का। पिछले दिनों पवन सिंह का एक होली सांग रिलीज़ हुआ था जिसका नाम था ‘वाइट वाइट लेहंगा।’ यह गाना कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर मिलियन व्यूज क्रॉस कर गए थे। लेकिन फिर भी फैंस को पवन सिंह के पिछले साल आये होली सांग ‘लहँगवा लस लस करता’ का जोड़ नहीं मिल पाया था। फैंस को पवन केअगले होली सांग का इंतज़ार था। और अब उनका इंतज़ार खत्म हो चूका है। क्योंकि यह गाना आज रिलीज़ कर दिया गया है।

होली करीब है और इसी लिए भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज पवन सिंह का एक और होली सांग रिलीज़ हो गया है। जिसका नाम है ‘होली के मज़ा।’ जिसमें पवन सिंह के साथ श्वेता महारा दिख रही हैं। इस गाने में श्वेता महारा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। और पवन सिंह भी हर बार की तरह काफी स्वैग में नजर आ रहे हैं। श्वेता और पवन सिंह के बीच एक जीजा साली की ठिठोली सबको खूब भा रही है। फैंस इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ ही घंटों में यह गाना खूब ट्रेण्ड कर रहा है। और साथ ही यह गाना पवन सिंह के पिछले साल के गाने ‘लहँगवा लस लस करता’ के जुड़ का है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि, श्वेता ने गाने का BTS वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें क्रू आपस में मस्ती करते दिख रहे हैं। होली से पहले श्वेता महारा और पवन सिंह का गाना ‘होली के मजा’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। गाने का लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने दिया है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं।

BTS वीडियो में कोरियोग्राफर रौनक राउत के साथ वीडियो डायरेक्टर भिभांशु तिवारी डांस कर रहे हैं। इसी बीच श्वेता भी आ जाती हैं। उनका फनी डांस देखकर क्रू मेंबर्स खूब मजे ले रहे हैं। श्वेता उनके रंग लगा देती हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *