Hema-Malini

Colors TV के रियालिटी शो ‘हुनरबाज’ में कई हुनरबाज अपने हुनर से किस्मत को आजमाने आ रहे हैं। इस बार शो के लेटेस्ट एपिसोड में हेमा मालिनी गेस्ट के रूप में पहुंची थीं। शो में हुनरबाज़ कंटेस्टेंट्स के स्टंट ने उनको पूरी तरह से उनको चौंका दिया। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ शो के जज करण जौहर भी उनके पास बैठे थे। और वो भी परफॉर्मेंस देखकर काफी शॉक्ड दिखे।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में टीपू पहलवान अपनी ताकत का हुनर दिखाने स्टेज पर पहुंचे। उनकी ताकत देख वहां मौजूद हर कोई हक्का बक्का रह गया। उन्होंने लड़की के स्टैंड में साइकल फंसाकर उसे अपने मुंह से उठाया, उन्होंने अपने सीने पर बरफ की सिल्ली को बड़े हतौड़े से तुड़वाया। और फिर उनके तीसरे स्टंट ने लोगों को हैरान कर दिया। जब वह अपने ऊपर जीप का पहिया भी चढ़वा लिए।

यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की धड़कनें बढ़ गईं। हुनरबाज के मदर्स स्पेशल एपिसोड में टीपू पहलवान ने ऐसा टैलेंट दिखाया कि वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। तीसरे स्टंट में जब वह जमीन पर बिना शर्ट लेट गए। तब उनके ग्रुप के सदस्यों ने उनके ऊपर से जीप का पहिया गुजारा। इससे देखने के बाद ड्रीम गर्ल काफी डर गयीं और जोर से उनकी चीख भी निकल गई। वहीं करण जौहर भी दंग रह गए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *