lalan-singh

जदयू के शीर्ष नेताओं के बीच विवाद की बातों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए साफ कह दिया कि कहीं कुछ भी नहीं है। आल इज वेल। इससे पहले केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि जदयू प्रदेश नेतृत्व ने सात लोगों की सूची जारी कर उन्हें यह अधिकृत किया है कि पार्टी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए यही सात लोग अधिकृत हैं। इस क्रम में पूर्व में नियुक्त पार्टी प्रवक्ता सुहेली मेहता को हटा भी दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से सभी जिला अध्यक्षों को पत्र जारी करने पर ललन सिंह ने कहा कि कहीं कोई मिस अंडरस्टैंडिंग नहीं है। पार्टी में जो लोग बोलने के लिए अधिकृत हैं, उनका नाम सबको भेजा गया है। हम लोगों ने केवल जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची सभी जिला अध्यक्षों को भेजी है। हमारे मुखिया नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में सब कुछ आल इज वेल है।

ललन सिंह ने कहा कि अब तो दस मार्च का इंतजार है। उत्तर प्रदेश और मणिपुर विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि अब तो 10 मार्च का इंतजार करिए, जब चुनाव का परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बेहतर तरीके से चुनाव लड़ा है। हमें उम्मीद है कि मणिपुर का चुनाव परिणाम जेडीयू के लिए बेहतर साबित होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp