बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) की फैन फॉलोविंग न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप कलाकारों में होती है। अब अरमान मालिक को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल वो ग्रैमी (Grammy) की डिजिटल सीरीज ‘ग्लोबल स्पिन’ (Global Spin) पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय संगीतकार बन गए हैं।
उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत और अपने देश के संगीतकारों का प्रतिनिधित्व करते हुए इस मंच पर खुद को यहां देखना अब तक का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। शुक्रिया रिकॉर्डिंग अकादमी दुनिया को अपना संगीत दिखाने का मुझे मौका देने के लिए। यहां ‘यू’ का परफॉरमेंस देखें।” बता दें की अरमान का लेटेस्ट गाना यू (You), सभी चार्टों में टॉप स्थान हासिल किया है।
ग्लोबल स्पिन एक परफॉरमेंस सीरीज है जिसमें अंतरराष्ट्रीय संगीतकार शामिल हैं। ग्लोबल स्पिन के प्रत्येक एपिसोड में एक प्रसिद्ध संगीतकार या ग्रुप द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, जो क्रिएटर्स और उनके संबंधित देशों दोनों को सम्मानित करेगा।
