ranveer singh

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी नई फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) के साथ धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म का आज डेट अनाउंसमेंट हुआ है। यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए एक हीरो और उसकी ‘हीरोगिरी’ को अनूठे अंदाज में स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

इस फिल्म के डेट के बारे में जानकारी देते हुए रणवीर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “नाम है जयेशभाई… और काम है जोरदार। डेट अनाउंसमेंट का वीडियो देखें। 13 मई को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर YRF50 के साथ जयेशभाई जोरदार। रणवीर अपने टाइट्यूलर करैक्टर को इंट्रोड्यूस करने से पहले, विभिन्न प्रकार के नायकों के बारे में बात करता है जिन्हें हमने फिल्मों में देखा है।

इस फिल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडे (Shalini Panday) लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसमें बोमन ईरानी (Boman Irani) और रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) भी प्रमुख भूमिका में हैं। रणवीर सिंह ‘जयेशभाई जोरदार’ में एक गुजराती शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो समाज में पुरुष और महिलाओं के समान हक की बात करता है और उनके लिए आवाज उठाता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *