राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जारी कर दिया है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- allahabadhighcourt.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment पर क्लिक करें।
- अब High Court of Judicature at Allahabad के लिंक पर जाएं।
- अब Review Officer या Assistant Review Officer में से संबंधित ऑप्शन पर जाएं।
- रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा।
- उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड हार्ड कॉपी के रूप में पोस्ट या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। अतिरिक्त निजी सचिव (अंग्रेजी), अतिरिक्त निजी सचिव (हिंदी), समीक्षा अधिकारी (हिंदी) और समीक्षा अधिकारी (उर्दू) के परिणाम इन परीक्षाओं के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।
