बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) यूँ तो अपनी अदाओं के कारण सभी के दिलों पर राज करती ही हैं और अब उनका नया गाना सबका दिल एक बार फिर जीतने के लिए आ गया है। दरअसल, सनी लियोनी का गाना शर्म-लिहाज (Sharam Lihaaj) आउट हो गया है। इस गाने में सनी ने शादी में ऐसे ठुमके लगाए और ऐसे लटके झटके दिखाए हैं कि फैंस का दिल काबू में आने का नाम ही नहीं ले रहा है।
सनी ने इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “इस शादी के मौसम में, शर्म-लिहाज गाने के साथ शर्म को दूर करने के लिए तैयार हो जाइए। सांग आउट हो चूका है।” इस गाने में उनका डांस कोहराम मचा रहा है। सनी के डांस के साथ-साथ उनकी अदाएं भी लोगों का दिल खूब जीत रहीं हैं। इस गाने में ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस और लाइट मेक-अप में सनी बहुत प्यारी लग रहीं हैं।
सनी पर फिल्माए इस गाने को साक्षी होल्कर (Sakshi Holkar) ने अपनी आवाज़ दी है तो वहीं इस गाने को कुमार (Kumaar) ने लिखा है। सोनल प्रधान (Sonal Pradhan) को दिए गए इस गाने को म्यूजिक सभी को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें की इससे पहले सनी का सॉन्ग ‘मधुबन में राधिका नाचे’ रिलीज़ हुआ था, जो की बहुत विवादों में घिरा था। इसके लिरिक्स काफी विवादित थें जिसे बाद में बदल दिया गया था।
