viral-video

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कराने का सबसे ज्यादा जिम्मा जिनके कंधो पर डाला गया है। आज वही कंधे डोलते नजर आ रहे हैं। वो भी अपने सदी का सबसे हिट गाना सात समंदर पार पर। हाथ में जाम और बार बाला के ठुमके के साथ जब किसी की कमर थिरकती है तो फिर सारे नियम कानून छोड़ फिल्म विश्वात्मा की दिव्या भारती ही याद आती है।

सहरसा जिला के एक थानेदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सहरसा जिला के ही एक थानेदार जयशंकर प्रसाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में थानाध्यक्ष एक बार बाला के साथ डांस करते नजर आ हैं। पास में एक बोतल भी रखी हुई है जो दिखने में शराब की बोतल जैसी लग रही है। लेकिन ताजा जानकारी ये सामने आ रही है। जिले की एसपी लिपि सिंह ने थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हालांकि, यह वायरल वीडियो कब की और कहां का है, फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है। वीडियो को लेकर जिन लोकेशन की बात हो रही है उसमें पहला बंगाल का सोनागाछी और दूसरा नेपाल का बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक इसकी सत्यापन नहीं हो पाया है।

Join Whatsapp

Join Telegram