John-Abraham

बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। उनकी कुछ प्रभावशाली फिल्में पाइपलाइन में हैं। और इसी बीच John Abraham अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चे में हैं। जिसका पोस्टर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया से शेयर किया है। अपना अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए ‘Tehran’ का पहला पोस्टर शेयर किया है।

निर्देशक गोपालन द्वारा निर्देशित ‘तेहरान’ अगले साल सिनेमाघरों में दिखाई देंगी। John Abraham की यह फिल्म उनकी कई फिल्मों की तरह सच्ची घटना पर आधारित है। ‘तेहरान’ का निर्माण दिनेश विजन द्वारा किया जाएगा और इसे रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। इस पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद फैंस उनसे कई सवाल पूछ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा,”क्या यह ‘तेहरान’ की वेबसीरीज का रीमेक है ?” वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा,”आप ईरान आना चाहते हैं ?”

इंस्टाग्राम पर जॉन ने ऊंची इमारतों और बेहद व्यस्त सड़क वाले शहर की एक तस्वीर के साथ पोस्टर शेयर किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेहरान’ एक एक्शन थ्रिलर है। जिसमें जॉन मुख्य भूमिका में हैं। दिलचस्प बात यह है कि जॉन ने पहले ही फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह फिल्म अगले साल रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी, 2023 को रिलीज़ होगी। अपने इस पोस्ट में उन्होने लिखा, Get set for an action packed Republic Day 2023. Thrilled to announce my next, #Tehran!”

आपको बता दें कि इससे पहले जॉन की फिल्म “अटैक पार्ट 1” रिलीज़ होने वाली है, जो इस साल 1 अप्रैल को होगी। वह अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ बहुचर्चित ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में भी नजर आएंगे। जो 8 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा, जॉन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में भी काम कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *