nitish-kumar

कोरोना की तीसरी लहर बिहार में शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी से समाज सुधार अभियान शुरू किया था। लेकिन कोरोना के मामले बिहार में सक्रीय होने लगे और CM Nitish Kumar भी कोविड पॉजिटिव हो गए। जिस कारण इस समाज सुधर अभियान को रोकना पड़ा। लेकिन अब बिहार में कोविड के मामले काफी कम हो गए हैं। जिस कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से बिहार में इस समाज सुधार अभियान को शुरू कर रहे हैं। और इसकी शुरुआत बिहार के भागलपुर जिले से हो रही है। जहां वह हज़ारो जीविका दीदीयों के साथ संवाद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान फिर से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत नीतीश कुमार शराबबंदी, दहेज़ प्रथा, जैसे समाजी कुप्रथाओं पर जन संवाद करेंगे। आज CM नीतीश कुमार भागलपुर में समाज सुधार अभियान चलाएंगे। इस दौरे को लेकर भागलपुर में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी है। जनसभा में शामिल होने वाली जीविका दीदियों का कोरोना वैक्सीनेशन की पुष्टी के बाद ही सभास्थल पर उन्हें जाने दिया गया है।

नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे। भागलपुर में समाज सुधार अभियान के दौरान भागलपुर और बांका जिले से आने वाली जीविका दीदियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। तकरीबन 1500 की संख्या में जीविका दीदी मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर समाज सुधार अभियान की शुरुआत की थी।

पिछली बार हुई समाज सुधार अभियान के अनुसार भागलपुर में 13 जनवरी को सभा होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। यहां मुख्यमंत्री जीविका दीदियों को रूरल मार्ट की चाभी सौंपेंगे और उनका अनुभव भी जानेंगे।

बता दें कि, भागलपुर और बांका के बाद मुख्यमंत्री आने वाले 27 फरवरी को पटना में समाज सुधार अभियान के तहत कार्यक्रम करेंगे। 27 फरवरी को पटना जिले के साथ नालंदा जिले के लोग भी कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 5 मार्च को पूर्णिया और 6 मार्च को मधेपुरा के दौरे पर होंगे। पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कटिहार अररिया और किशनगंज जिले से जुड़े रहेंगे। जबकि, मधेपुरा के कार्यक्रम में सहरसा और सुपौल जिले को जोड़ा जायेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *