कोरोना काल के बाद सिनेमा घरों से ताले हटते ही कई बिग बजट फ़िल्में रैली के लिए क़तर में लग गयी है। जिनमें कुछ सिनेमा घरों में रिलीज़ हो रही हैं तो कुछ OTT पर। सिनेमा घर खुलने से बॉलीवुड काफी खुश है क्योंकि 2 सालों से कई बड़ी बजट फ़िल्में रिलीज़ के लिए रुकी हुई थी। जो अब धीरे धीरे रिलीज़ हो रही है। कोरोना काल जब जब विकराल हुआ तब तब फिल्म मेकर्स OTT की ओर अपना रुख किये हैं। जिस कारण अब फिल्मों के लिए OTT एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो रहे है।
लोगों के लिए OTT प्लेटफार्म काफी एक सरल ऑपशन बनता जा रहा है। जहां एक के बाद एक बड़ी फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो रही है। जैसे कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआत में अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ थिएटर पर रिलीज़ हुई लेकिन कुछ ही दिनों के अंदर यह फिल्म OTT पर व् रिलीज़ क्र दी गयी। वैसे ही जल्दी ही बॉक्स ऑफिस को कुछ बड़ी हिट देने वाली फ़िल्में क़तर में लगी हुई है, जिसमें आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ भी शामिल हैं।
तो चलिए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कौन सी ऐसी फ़िल्में हैं जो सिनेमाघरों पर रिलीज़ के साथ साथ OTT पर भी रिलीज़ होगी-
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर Alia Bhatt की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके बाद इसे OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होगी।
इस लिस्ट में अगला नंबर है खिलाड़ी कुमार अक्षय की दुमदार-धुंआदार फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की। सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ अगले महीने होली पर यानी 18 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। थियेटर पर रिलीज के बाद यह फिल्म Amazon Prime Video पर भी स्ट्रीम की जाएगी। दर्शक अपने खिलाड़ी सुपरस्टार की फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
इसी लिस्ट के तीसरे नंबर पर फिल्म आती है साउथ सुपर स्टार और बॉलीवुड सुपरस्टार की “RRR.‘ इस फिल्म के रिलीज़ डेट की बात करें तो यह काफी बार टाली जा चुकी है। जिस कारण इसके रिलीज़ डेट को लेकर कंफ्यूजन बरकरार है। पर ये तय है कि थियेटर रिलीज के बाद यह फिल्म किस OTT प्लेफॉर्म पर दिखाए जाएगी। बता दें, ‘RRR’ को दो अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम करवाया जाएगा। यह फिल्म Zee5 पर तमिल, तेलुगू, मलयाल और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध रहेगी। जबकि Netflix पर यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश, पुर्तगीज, कोरियन, स्पेनिश और टरकिश भाषा में स्ट्रीम होगी।
लिस्ट में अगले नंबर पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ है। अमिताभ बच्चन की यह फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों पर रिलीज़ की जाएगी। जिसके बाद इसे Zee5 पर भी रिलीज़ की जाएगी।
