lalu

हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी ने परिवारवाद पर कहा था कि राममनोहर लोहिया तथा जार्ज फर्नांडिस के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही सच्चे समाजवादी हैं। पीएम ने कहा कि आपने कभी नीतीश के किसी परिवार को कहीं देखा है क्या? उन्होंने कहा था कि लोहिया और फर्नांडिस ने कभी भी अपने परिजनों को राजनीति में लाने पर जोर नहीं दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बयान के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में भी टिप्पणी की और कहा कि दोनों के बेटा-बेटी ही नहीं हैं तो वे परिवार को बढ़ावा कैसे दे सकते हैं। इसके लिए लालू प्रसाद व मुलायम सिंह यादव कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं।

दरसल लालू यादव को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परिवारवाद के मुद्दे पर अपने विरोधियों पर हमेशा टिप्पणी करते रहते हैं। अगर मोदी और योगी के बच्चे होते और वे उन्हें आगे नहीं बढ़ाते तो बात होती।

राजद प्रमुख ने कहा कि मैंने अपनी संतानों को देशप्रेम का पाठ पढ़ाया है। जरूरतमंदों को मदद करना हमारे खून में है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की परवरिश इस तरह हुई है कि उन्हें समाज सेवा में दिलचस्पी रही है। अगर वह बड़े होने के बाद राजनीति में आएं हैं और लोगों के दुख-दर्द में शामिल हो रहे हैं तो इसमें गलत क्या है।

Join Telegram

Join Whatsapp