भारतीय वायु सेना में अप्रेंटिसशिप के जरिए ट्रेनिंग हासिल करने का मौका दिया जा रहा है। एयर फोर्स स्टेशन, ओझर में 1 अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले 03/2022 कोर्स में विभिन्न टेक्निकल ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों का चयन एयर फोर्स अप्रेंटिस ट्रेनिंग लिखित परीक्षा (A3TWT) के जरिए किया जायेगा। योग उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2022
रिक्ति पदों का विवरण
मशीनिस्ट – 04
शीट मेटल – 07
वेल्डर गैस और इलेक्ट – 06
मैकेनिक रेडियो रडार एयरक्राफ्ट – 09
कारपेंटर – 03
इलेक्ट्रीशियन विमान – 24
पेंटर जनरल – 01
फिटर – 24
स्टाइपेंड
7700 प्रति माह
आयु सीमा
14 से 21 वर्ष
योग्यता
कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास व कम से कम 65 फीसदी अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई
लिखित और प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 1 से 3 मार्च तक किया जाना है। इसके बाद, मेरिट लिस्ट 17 मार्च 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, चयनित उम्मीदवारों की अप्रेंटिसशिप 1 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। विस्तृत जानकारी के लिए apprenticeshipindia.gov.in देखें।
