TV Actor गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हल ही में गुरमीत का एक एल्बम रिलीज़ हुआ था जिसमें गुरमीत के साथ TV Actor Arjun Bijlani भी नज़र आये थे। लेकिन अब यह जानकारी मिली है कि गुरमीत और देबिना जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। जिसकी जानकारी कपल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। दोनों ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें दोनों कपल ब्लैक ड्रेस में नज़र आ रहे हैं। और इसी तस्वीर में देबिना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आईं। जिसके बाद फैंस की तरफ से दोनों एक्टर्स को बधाई मिलनी शुरू हो गयी है।
आपको बता दें कि इन दोनों कि शादी को लम्बा वक़्त बीत चूका है। और इस लम्बे वक़्त के बाद दोनों पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। पैरेंट्स बनने की खुशी जाहिर करते हुए कपल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”To Becoming 3.… Choudhary junior coming. Seeking your blessings.” #parentstobe #gurbina।”
गुरमीत और देबिना ने साल 2011 में शादी की थी। शादी करने के से पहले दोनों नें लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ने एक साथ सीरियल ‘रामायण’ में काम किया था, जिसमें दोनों राम और सीता के मुख्य किरदार में थे। और शादी को 11 साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।
