kylie

काइली जेनर (Kylie Jenner) और ट्रैविस स्कॉट (Travis Scott) दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। काइली जेनर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है, मगर काइली ने आज पोस्ट किया। काइली ने एक मनमोहक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर की पुष्टि की।

24 वर्षीय इस रियलिटी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने नीला दिल भी कैप्शन में लगाया है जो यह दर्शाता है कि यह एक लड़का है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। पोस्ट की गयी यह तस्वीर ब्लैक एंड वाइट में है, जिसमें न्यू बॉर्न बेबी की बड़ी बहन स्टॉर्मी ने नवजात के छोटे हाथों को ध्यान से पकड़े हुए है।

जेनर और स्कॉट 2017 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन कथित तौर पर यह जोड़ी 2019 में अलग हो गई। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। 2021 में यह जोड़ी फिर एक हो गई। सितंबर में जेनर ने घोषणा की कि वह गर्भवती हैं, और जनवरी में गोद भराई की। काइली महज 20 साल की उम्र में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *