Tejprtap-Yadav

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव राजनेता होने के साथ एक बिजनेस मेन भी बन गए हैं। पहले उन्होंने अगरबत्ती का बिजनस शुरू किया। इसके बाद रविवार, 6 फरवरी को अपने सरकारी आवास से LR Rice And Multigrain Ltd. की लॉन्चिंग की। लॉन्चिंग के कार्यक्रम में मौजूद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बताया कि उनके इस कंपनी से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। और किसानों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। इसके बाद आज, तेजप्रताप यादव ने एक और बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत वह ऑल इंडिया लेवल पर ‘लालू की रसोई’ नाम से फ्रेंचाइजी बांटने वाले हैं।

बिजनेस की दुनिया में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं लालू के बड़े लाल तेजप्रताप इस बार अपने नए बिजनेस प्लान की वजह से सुर्खियों में हैं। तेजप्रताप यादव ऑल इंडिया लेवल पर ‘लालू की रसोई’ नाम से फ्रेंचाइजी बांटने वाले हैं। बिहार में इसे लेकर जोर-शोर से चर्चा चल रही है। जिसकी जानकारी उन्होंने एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान दी है। बता दें कि तेजप्रताप इसे लेकर तैयारी में जुट गए हैं। वे शहरों में चेन सिस्टम के आधार पर कई रेस्टोरेंट खोलेंगे। इस चेन का नाम ‘लालू की रसोई’ होगा।

खास बात यह है कि तेजप्रताप यादव के रेस्टोरेंट की शुरुआत बिहार से न कर के मायानगरी मुंबई से की जाएगी। इस रेस्टोरेंट की खासियत की बात करें तो यह ग्राहकों को गांव की याद दिलाएगा। इसका खाना स्वादिष्ट और लजीज होगा। रेस्टेरेंट के अंदर का इंटीरियर डिजाइन पूरी तरह से ग्रामीण माहौल वाला होगा। बैलगाड़ी, गाय, खटिया, पुआल, जैसे सामग्रियों से इसे गांव का लुक दिया जाएगा। यह लुक लोगों को सुकून के साथ ही गाँव के घर जैसे माहौल का अनुभव कराएगा। कोई व्यक्ति जब शाम को यहां आएगा तो उसे अपने गांव की याद आएगी। खाने में देसी फ्लेवर भी मिलेगा।

इसके साथ ही इस रेस्टोरेंट में बरामदे और दलान का भी कॉन्सेप्ट रहेगा। जहां लोगों के बैठने के लिए चौकी और खटिया लगाई जाएगी। पारंपरिक लोटे और ग्लास में पानी और जूस परोसा जाएगा। खाने के लिए बर्तनों की जगह पत्तलों का उसे किया जायेगा। सब कुछ ऑर्गेनिक और घर में बना हुआ भोजन होगा। काम करने वाले कारीगर पूरी तरह से एक्सपर्ट होंगे। तेजप्रताप का कहना है कि उनके रेस्टोरेंट में साउथ और नार्थ के अलावा वेज और नॉनवेज खाने का पूरा कलेक्शन मिलेगा। देसी फ्लेवर तो पक्का ही रहेगा। उनका कहना है कि खाने वाले बिजनेस में नुकसान कम होता है। सभी शहरों में लालू की रसोई की फ्रेंचाइजी दी जाएगी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इसकी फ्रेंचाइजी लेकर रेस्टोरेंट खोल सकता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *